फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, brij mohan lal munjal

सुरों से डॉ. मुंजाल को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mon, 09 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 09 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, brij mohan lal munjal
हीरो ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन एवं पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति डॉ. बृज
विज्ञापन
मोहन लाल मुंजाल को सुरों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सोमवार की शाम कोठारी रिसार्ट में आयोजित प्रेरणा सभा में क्लासिकल संगीत दिग्गज पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, पंडित जसराज, दुर्गा जसराज, पंडित विश्व मोहन भट्ट, राम कुमार मिश्रा इत्यादि ने अपने सुरों से डॉ. मुंजाल को श्रद्धांजलि दी।

हीरो मोटरकार्प के चेयरमैन बृज मोहन लाल मुंजाल का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की उम्र में बीती एक नवंबर को नई दिल्ली में देहांत हो गया था। पाकिस्तान के कमालिया से एक जुलाई 1923 को शुरू हुआ बृज मोहल मुंजाल के जीवन का सफर एक नवंबर 2015 को नई दिल्ली में समाप्त हुआ। अपने जीवन के दौरान उन्होंने हमेशा ही कर्म को प्राथमिकता दी और परिणाम प्रभु पर छोड़ दिया।

डॉ. मुंजाल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर हमेशा सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग को तवज्जो दी। बेटे पवन कांत मुंजाल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परिवार का सबसे महफूज साया चला गया। सुनील कंात मुंजाल ने कहा कि हीरो परिवार लाखों लोगों का है। सुमन कांत मुंजाल ने उनके जीवन के मूल मंत्रों की चर्चा कर उन पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महात्मा सत्यनंद मुंजाल,  पंकज मुुंजाल, सुरेश मुंजाल, राहुल मुंजाल, शेफाली मुंजाल, उज्जवल मुंजाल, सुप्रिया मुंजाल, वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन पद्म भूषण एसपी ओसवाल, नाहर ग्रुप के जवाहर लाल ओसवाल, कमल ओसवाल, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, विधायक एसआर कलेर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, जिला भाजपा प्रधान परवीन बांसल समेत उद्योग, व्यापार, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक समेत हर वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed