{"_id":"56f3a9f14335f971a837070610955b51","slug":"punjab-jalandhar-sukhbir-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं फुल्का को जवाबदेह नहीं: सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं फुल्का को जवाबदेह नहीं: सुखबीर बादल
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
Updated Wed, 19 Feb 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने स्पष्ट किया है कि वे आम आदमी पार्टी के लुधियाना से उम्मीदवार एचएस फुल्का की किसी भी बात का जवाब देने के लिए पाबंद नहीं हैं।
सुखबीर बादल बुधवार को जगरांव की चीनी मिल में 23 फरवरी को होने वाली फतेह रैली के प्रबंधों का जायजा ले रहे थे। संवाददाताओं से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि फुल्का मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। फतेह रैली पर बादल ने कहा कि यह रैली कांग्रेस पार्टी की जड़ें हिला कर रख देगी।
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की हदें पार करने वाली यूपीए सरकार से देश के लोग नाराज हैं। लोग केंद्र सरकार को विदा करने के लिए तैयार हैं। रैली की सफलता के लिए अकाली-भाजपा वर्कर दिन रात एक किए हुए हैं।
विज्ञापन
यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि जिस तरह विस चुनाव से पहले मोगा रैली ने पंजाब का राजनीतिक इतिहास बदल दिया था, उसी तरह जगरांव की फतेह रैली भी इतिहास बदल देगी। अकाली एवं भाजपा वर्करों की ड्यूटियां लगाई गईं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, दलजीत सिंह चीमा, बलवंत सिंह रामूवालिया, जंगवीर सिंह, एसआर कलेर समेत कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।