फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab First Breast Milk Pump Bank Opened in Ludhiana Civil Hospital

अच्छी खबर: नवजात शिशुओं के लिए खुला पंजाब का पहला ब्रेस्ट मिल्क पंप, लुधियाना में हुई शुरुआत

Sat, 11 Sep 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 05:56 PM IST
सार

ज्यादातर नवजात शिशु जन्म लेने के तुरंत बाद दूध पीने में असमर्थ होते है, वहीं सूजन के चलते मां को दूध पिलाने में दिक्कत होती है। इसी कारण पहले घंटे के भीतर बच्चे को मां का दूध नहीं मिल पाता है। मां के दूध को सुरक्षित रखने के लिए एक कंटेनर लगाया गया है। 
 

विज्ञापन
Punjab First Breast Milk Pump Bank Opened in Ludhiana Civil Hospital
लुधियाना में खुला पहला ब्रेस्ट मिल्क पंप बैंक। - फोटो : ANI

विस्तार

जन्म के पहले घंटे में नवजन्मे बच्चों को मां का दूध मुहैया करवाने के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में पहला ब्रेस्ट मिल्क पंप बैंक शुरू हो गया है। जिससे शिशुओं को मां के दूध से मिलने वाले पौष्टिक तत्व और एंटीबॉडीज मिल सके जो कि उनके विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते है। शुक्रवार को एडीसी विकास अमित कुमार और पार्षद ममता आशु ने इसका शुभारंभ किया।

विज्ञापन


डॉक्टर हरजिंदर बेदी ने बताया कि पंजाब का यह पहला बैंक है, जहां सेहत कर्मी पंप के माध्यम से मां का दूध प्राप्त कर सकेंगे। ज्यादातर नवजात शिशु जन्म लेने के तुरंत बाद दूध पीने में असमर्थ होते है, वहीं सूजन के चलते मां को दूध पिलाने में दिक्कत होती है। इसी कारण पहले घंटे के भीतर बच्चे को मां का दूध नहीं मिल पाता है। मां के दूध को सुरक्षित रखने के लिए एक कंटेनर लगाया गया है। 
विज्ञापन



प्रशासन की तरफ से बैंक में दो इलेक्ट्रिकल पंप, 10 मैन्युल पंप, 16 कंटेनर और एक स्टरलाइजर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पहले घंटे के अंदर और छह माह तक बच्चों को स्तन से दूध पिलाना उसके विकास के लिए सबसे अच्छा होता है। यह दूध बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार मां का दूध पीने वाले बच्चे सेहतमंद होते है और बड़े होने पर उनके बीमार होने की संभावना कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed