फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Cabinet meeting in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: कृषि कानूनों और बीएसएफ मुद्दे पर आठ नवंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

Wed, 27 Oct 2021 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 10:11 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने 8 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। पंजाब ने केंद्र से 8 नवंबर तक कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन
Punjab Cabinet meeting in Ludhiana of Punjab
लुधियाना में पत्रकारों से बात करते सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने पत्रकारों से बात की। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने 8 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। हम केंद्र से 8 नवंबर तक कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग करते हैं। वरना हम विशेष सत्र में उन्हें खत्म कर देंगे। चन्नी ने कहा कि बीएसएफ की रेंज बढ़ाना हमारा अधिकार है। हमसे बिना पूछे इसे 15 किलोमीटर से 50 किमी किया गया है। सर्वदलीय बैठक में सभी ने कहा कि केंद्र के मंसूबे ठीक नहीं लग रहे हैं। विधानसभा सत्र में हम इसको भी रद्द करेंगे। वहीं सीएम ने कहा कि बीएसएफ का मसला हल नहीं हुआ तो वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस: चंडीगढ़ में बोले पूर्व सीएम, नई पार्टी के साथ चुनाव में उतरेंगे, नाम का एलान भी जल्द 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इंडस्ट्री और व्यापारी को राहत की जरूरत है। हमें इंस्पेक्टरी राज खत्म करना है। आर्डर जारी किए गए हैं कि पुलिस किसी को तंग न करे।  इसके अलावा सीएम ने इंसिटीटूशनल टैक्स खत्म करने का भी एलान किया। सीएम ने कहा कि वैट के पुराने 48 हजार केस में 40 हजार को खत्म कर दिया जाएगा। बाकी बचे 8000 केस पर एक लाख से कम रिकवरी है। इन सबको ओटीएस योजना लेकर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि आज के बाद पंजाब में टैक्स सिस्टम फेस लैस होगा। चन्नी ने इंडस्ट्री को बिजली बिल पर फिक्स चार्ज में 50 फीसदी छूट देने का एलान किया। उन्होंने कहस कि फिल्म सिटी चंडीगढ़ के पास बनेगा और एक्जिबिशन सेंटर अमृतसर में बनेगा।

इनवेस्ट पंजाब समिट के पहले दिन हुआ 3500 करोड़ का निवेश

दो दिवसीय इनवेस्ट पंजाब समिट का मंगलवार को विधिवत आगाज हो गया। समिट के पहले दिन विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुखों ने राज्य में 3500 करोड़ के निवेश का एलान किया, जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने प्लांटों के प्रसार के लिए 2000 करोड़ रुपये, एचयूएल ने 1200 करोड़ और एमिटी यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप ने राज्य में अपने ग्रुप की तीसरी ट्रैक्टर यूनिट और पठानकोट में एक होटल बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित देश-विदेश के उद्यमियों ने वर्चुअल रूप से समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में 500 से अधिक उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed