{"_id":"e462cc2bb721410588ab07b3740d450a","slug":"punjab-anandpur-missing-akali-leader-bhaini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता भैणी लापता, भाखड़ा नहर के पास मिली स्कूटी और चप्पलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता भैणी लापता, भाखड़ा नहर के पास मिली स्कूटी और चप्पलें
ब्यूरो/अमर उजाला, (श्री आनंदपुर साहिब/रोपड़)
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल के जनरल काउंसिल सदस्य जगतार सिंह भैणी शनिवार से लापता हैं।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर के पास उनकी स्कूटी और चप्पलें मिली हैं। पुलिस को अब तक कोई
सुराग नहीं मिल पाया है।
जगतार सिंह भैणी दमदमी टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह धुम्मा के नजदीकी हैं। भैणी पर एसजीपीसी की एक जमीन और एक झगड़े के मामले में इरादा-ए-कत्ल व अन्य धाराओं में मामले दर्ज थे। इसके कारण उन्हें कई दिन जेल में काटने पड़े थे। भैणी ने इन मामलों के पीछे राजनीतिक रंजिश कारण बताया था।
साथ ही गठबंधन नेताओं पर भी दोष लगाए थे। जगतार सिंह भैणी इन मामलों को लेकर कई दिनों से परेशान थे। श्री आनंदपुर साहिब के एसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि भैणी के लापता होने को लेकर पुलिस गंभीर है। नहर में गोताखोर सुराग तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस हर तरह की कोशिश में जुटी हुई है। अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।