फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, protest against plastic ban in ludhiana, protest in ludhiana

प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने का विरोध, रोष मार्च

Sat, 02 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 02 Apr 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
protest, protest against plastic ban in ludhiana, protest in ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते प्लास्टिक कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में एक अप्रैल से प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने शनिवार को मंडी केसरगंज में धरना दिया। कारोबारियों और उद्यमियों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और फिर मंडी से घंटाघर चौक पर रोष मार्च निकाला। 
विज्ञापन


प्लास्टिक मैन्यूफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने एलान किया है कि यदि सरकार ने शीघ्र ही केंद्र की तर्ज पर 50 माइक्रोन से अधिक के कैरी बैग की इजाजत न दी तो चार अप्रैल से कारोबारी परिवार समेत सड़कों पर रोष प्रदर्शन करेंगे। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा भी मंडी केसरगंज में प्लास्टिक कारोबारियों के धरने में पहुंचे और भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल राहत दिलाने के लिए पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन


काबिलेजिक्र है कि सूबा सरकार ने एक अप्रैल से राज्य में प्लास्टिक कैरी बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले से पांच हजार इकाईयां बंद हो गई हैं और इस कारोबार से जुड़े लाखों लोग सड़कों पर आ गए हैं। एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह बत्तरा ने कहा कि केंद्र सरकार 50 माइक्रोन से अधिक के प्लास्टिक बैग की इजाजत देती है, उसी आधार पर सूबे में भी बैग बनाने और बेचने की मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर केसरगंज प्लास्टिक मर्चेंट्स एसोसिएशन के सुनील कटारिया, पुनीत मखीजा, वरिंदर कुमार, राज कुमार, तरुण दुआ और मनजीत सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed