फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest ludhiana, jewellers protest ludhiana, road jaam ludhiana

सराफा कारोबारियों ने फव्वारा चौक में लगाया जाम

Sat, 12 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
protest ludhiana, jewellers protest ludhiana, road jaam ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शनिवार को फव्वारा चौक में प्रदर्शन किया और ट्रैफिक जाम किया। नाराज कारोबारियों ने चौक में मटके फोड़े और एलान किया कि एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक संघर्ष जारी रहेगा। बजट में सोने और हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में देश भर के ज्वेलर्स दो मार्च से हड़ताल पर हैं।   
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सीकरी, मनोज ढांडा, विनीत ढांडा ने एक्साइज ड्यूटी पर केंद्र की चुप्पी की कड़े शब्दों में निंदा की है। केंद्र सरकार पिछले 11 दिनों से सराफा कारोबारियों के शांतिमय आंदोलन की अनदेखी कर एक्साइज ड्यूटी पर चुप्पी साध कर कारोबारियों को उग्र आंदोलन के लिए उकसा रही है।
विज्ञापन


गोपाल भंडारी, सरजीवन धीर, शिव भंडारी, राकेश वर्मा, मनोज भंडारी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने जल्द एक्साइज ड्यूटी वापस न ली तो सराफा कारोबारी आमरण अनशन जैसा कदम उठाने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुमन वर्मा, भूपिन्द्र सिंह, रजत जैन, ओम प्रकाश ढांडा, अवनीश जैन, काली चरण जैन और आकर्षण लाल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed