फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, jewellers protest in ludhiana, rally against excise duty in ludhiana

एक्साइज ड्यूटी का विरोध : ज्वेलर्स ने निकाली स्कूटर रैली

Mon, 14 Mar 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 14 Mar 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
protest, jewellers protest in ludhiana, rally against excise duty in ludhiana
लुधियाना में रैली निकालते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय बजट में सोने और हीरे के आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगने के बाद से कारोबारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। 13 दिन से दुकानें बंद करके हड़ताल कर रहे सराफा कारोबारियों ने सोमवार को शहर में स्कूटर, मोटरसाइकिल पर रोष मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च में कारोबारियों के साथ सराफा कारीगर भी शामिल हुए।
विज्ञापन


कारोबारियों ने हाथ में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लिखे नारे पकड़े हुए थे। सभी कारोबारी और कारीगर कॉलेज रोड पर इकट्ठा हुए। कॉलेज रोड से स्कूटर, मोटरसाइकिल रैली कॉलेज रोड से शुरू होकर, फव्वारा चौक, माल रोड, मिनी सचिवालय, आरती चौक, घुमार मंडी, दमोरिया पुल, पुरानी सब्जी मंडी, घंटाघर, चौड़ा बाजार, गिरजाघर चौक, सराफा बाजार, चौड़ी सड़क, डिवीजन नंबर तीन के रास्ते जगरांव पुल होते हुए कॉलेज रोड पर खत्म हुई। यहां पर कारोबारियों ने केंद्र सरकार के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


पंजाब ज्वेलर्स और स्वर्णकार संघ के प्रधान आनंद सीकरी, महासचिव मनोज ढांडा, विनीत ढांडा और शिव धीर ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये की निंदा की। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली एक्साइज ड्यूटी न हटाने का अड़ियल रवैया अपनाकर सराफा कारोबार और कारोबारियों को तबाह करने पर तुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी के फरमान को वापस लेने तक आंदोलन करते रहेंगे। इस अवसर पर गोपाल भंडारी, सरजीवन धीर, पप्पू धीर, मनोज भंडारी, स्वर्ण सिंह, जसविंदर सिंह, रमन गोगना और शाम भंडारी समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed