{"_id":"57ac9e714f1c1be15bee5a9f","slug":"protest-dairy-farmers-protest-in-jagraon-jagraon-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी फार्मर लावारिस गाय लेकर पहुंचे विधायक दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी फार्मर लावारिस गाय लेकर पहुंचे विधायक दफ्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Thu, 11 Aug 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
जगरांव के विधायक एसआर कलेर का आफिस के बाहर लावारिस गायों को बांधते पीडीएफ के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन वीरवार को तथाकथित गोरक्षकों के खिलाफ सड़कों पर उतर आई। राज्य भर से डेयरी फार्मर लावारिस पशुओं को लेकर जगरांव के विधायक एसआर कलेर के दफ्तर पहुंचे।
विधायक दफ्तर में पीडीएफए ने विधायक एसआर कलेर को दस लावारिस गायों को रस्सी डाली और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौैंपा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यह संघर्ष की शुरुआत है, अगर सरकार ने अगर कार्रवाई न की तो पांच सौ लावारिस गाय खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह के घर छोड़ दी जाएंगी। इस दौरान विधायक दफ्तर के बाहर खड़ी पुुलिस मूकदर्शक बनी रही।
जगरांव के एक मैरिज पैलेस में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पीडीएफए के प्रधान दलजीत सिंह सदरपुरा ने कहा कि तथाकथित गोरक्षकों की लूटपाट के कारण पंजाब का डेयरी धंधा चौपट हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनकी टोलियों की सरपरस्ती राज्य सरकार कर रही है।
विज्ञापन
जिस कारण पंजाब के दूध उत्पादकों का 2500 करोड़ रुपये का कारोबार तबाह हो गया है। पंजाब में लगभग तीन लाख दुधारु गाय बाहरी राज्यों में बेचकर 25 सौ करोड़ रुपये की आमदनी होती थी, लेकिन इन तथाकथित गोरक्षकों की दहशत के कारण बाहरी राज्यों से व्यापारी पंजाब आने से भी डरते हैं।
इसके बाद डेयरी फार्मरों का एक जत्था लावारिस गायों को लेकर विधायक के दफ्तर पहुंचा और वहां पर बांध दी। इस दौरान विधायक को संस्था के पदाधिकारियों ने मांग पत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि अब डेयरी फार्मर अपना रोजगार बचाने के लिए किसी भी लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अजय पाल सिंह ढिल्लों, राजिंदर सिंह गिल, बलबीर सिंह, हरिंदर सिंह और राजपाल सिंह हाजिर थे।