फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Prostitution video viral, case filed against hotel owners

देह व्यापार का वीडियो वायरल, होटल मालिकों पर मामला दर्ज

Mon, 03 Jan 2022 03:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Prostitution video viral, case filed against hotel owners
लुधियाना। बस स्टैंड के आसपास होटलों में देह व्यापार का अड्डे चलाए जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। कई बार शहर के होटलों की सर्च करने के बाद भी देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आई है। डिविजन पांच पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद बस अड्डे के आसपास होटल मालिकों के साथ साथ मैनेजरों पर भी मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस किंग होटल, आरजी होटल, आरजी-2 होटल, के साथ-साथ कई होटल मालिकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अपनी स्टेटमेंट में इंस्पेक्टर गुरप्रीत ने लिखा है कि फेसबुक पर अपलोड हुए एक वीडियो को देखकर पता चला कि उनके थाना क्षेत्र में पड़ते बस स्टैंड के पास किंग होटल, आरजी होटल, आरजी-2 होटल के अलावा आसपास के होटलों के मालिक व मैनेजर अपने होटलों की आड़ में लड़कियों व महिलाओं को बुलाकर अपने ग्राहकों के सामने पेश कर जिस्मफरोशी का कारोबार चला रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि एक दिन पहले वायरल हुए वीडियो में देह व्यापार चला रहे होटल मालिक व मैनेजरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने किसी आरोपी को उसके नाम से नामजद नहीं किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। एसीपी सिविल लाइंस हरीश बहल ने कहा कि वीडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। होटलों में रेड करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed