फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Prisoners clash in Central Jail, attack each other with bricks and break heads

Ludhiana News: सेंट्रल जेल में रंजिशन भिड़े कैदी, एक दूसरे के ईंट से हमला कर फोड़े सिर

Fri, 23 Feb 2024 09:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 23 Feb 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
Prisoners clash in Central Jail, attack each other with bricks and break heads
एक घायल कैदी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जेल प्रशासन की टीम
विज्ञापन

थाना डिवीजन सात पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाली महानगर की सेंट्रल जेल एक बार फिर मारपीट के मामले को लेकर सुर्खियों में है। वीरवार की देर शाम को हत्या के मामले में सजा भुगत रहे दो कैदियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी जबरदस्त तरीके से हुई कि दोनों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया।
ईंटे बैरकों के बाहर पड़ी थी। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी हैं। एक बार वहां भगदड़ मच गई और शोर शराबा सुन जेल के मुलाजिम मौके पर पहुंच गए। जेल मुलाजिमों ने किसी तरह से उन्हें रोका। घायलों को पहले जेल के अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक घायल कैदी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उसकी पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। थाना डिवीजन सात पुलिस के पास अभी जेल प्रशासन की तरफ से कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरप्रीत और उसकी बैरक में बंद एक अन्य युवक हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। वीरवार की देर शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए। दोनों के ईंट पत्थर लगने की वजह से काफी गहरी चोट लगी। इसके बाद हरप्रीत के ज्यादा चोट को देखते हुए जेल के अस्पताल से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। उसके सिर में करीब पांच के करीब टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने देर रात उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन भी करवाई। करीब 4 घंटे तक कैदी हरप्रीत सिंह सिविल अस्पताल में दाखिल रहा। पुलिस सूत्रों मुताबिक दूसरे कैदी को भी काफी चोटें आई हैं, उसका प्राथमिक इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना डिवीजन सात के अधीन आती चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई जनकराज ने बताया कि जेल प्रशासन से बात की गई थी तो उन्होंने कहा कि कोई ज्यादा झगड़ा नहीं है। अगर कोई कैदी शिकायत देना चाहेगा तो वह भिजवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed