फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police registered a case for demanding extortion from BJP leader

Ludhiana News: भाजपा नेत्री से रंगदारी मांगने में पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 01 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case for demanding extortion from BJP leader
फेसबुक पर लाइव होकर राशी अग्रवाल ने किया था खुलासा
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई महानगर की पार्षद राशी अग्रवाल को व्हाट्सएप पर धमकियां दे रंगदारी मांगने के मामले में आखिरकार थाना हैबोवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर ही लिया। पुलिस ने यह मामला फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि धमकियां देने वाला कौन था। इसके बाद आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पार्षद राशी अग्रवाल ने पांच दिन पहले फेसबुक पर लाइव होकर कहा था कि उन्हें अज्ञात नंबर से धमकियां मिल रही है और धमकियां देने वाला तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। वह एक पार्टी वर्कर के साथ-साथ पार्षद भी हैं। उन्हें कई जगहों पर जाना पड़ता है। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने लाइव होकर पंजाब सरकार को आड़े हाथ लिया था और कई आरोप लगाए थे कि पंजाब का माहौल इस समय यहां रहने का नहीं है। उनके साथ-साथ उनका परिवार कहीं समारोह में जाता है जिस कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। थाना हैबोवाल पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी। शिकायत देने के करीब आठ दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed