{"_id":"5e8b1be08ebc3e6fa571dcf3","slug":"police-gave-guard-of-honor-to-doctors-bathinda-news-pkl3716216140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पहली बार डॉक्टरों को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वित्त मंत्री ने जवानों को किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पहली बार डॉक्टरों को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वित्त मंत्री ने जवानों को किया सैल्यूट
Mon, 06 Apr 2020 08:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पहली बार सोमवार को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को पुलिस ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वित्त मंत्री बादल ने डॉक्टरों और सेहत स्टाफ को कोरोना के खिलाफ जंग का असली हीरो बताया। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में देश के असल हीरो डॉक्टर और सेहत स्टाफ है, जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
बादल ने पंजाब पुलिस के जवानों को सैल्यूट करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अपना सराहनीय योगदान देने वाले डॉक्टर एवं पुलिस के जवानों और अधिकारियों को हालात ठीक होने के बाद मेडल से सम्मानित किया जाएगा। मनप्रीत बादल ने बताया शहर के सभी निजी अस्पताल के डॉक्टरों को ओपीडी शुरू करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह ओपीडी शुरू नहीं करेंगे तो सरकार कार्रवाई करेगी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जैसे ही वित्त मंत्री डॉक्टरों के साथ बातचीत कर जाने लगे तो वहां पर मौजूद सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने मांग रखी कि उन्हें जांच किट और सुरक्षा किट मुहैया करवाई जाए, जिससे वह खुद सुरक्षित रहकर मरीजों का उपचार कर सकें। नर्सों की मांग पर वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगले छह दिन में सभी उपकरण सिविल अस्पताल में मौजूद मिलेंगे।
विज्ञापन