{"_id":"62a76775ff03fb60d77d0146","slug":"police-baton-run-on-those-who-beg-at-chowk-intersections-nine-arrested-ludhiana-news-pkl453551261","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक चौराहों पर भीख मांगने वालों पर चला पुलिस का डंडा, नौ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक चौराहों पर भीख मांगने वालों पर चला पुलिस का डंडा, नौ काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। शहर के चौक चौराहों व धार्मिक स्थलों पर आम शहरवासियों के लिए मुसीबत बन चुके भिखारियों पर हरकत में आई पुलिस ने डंडा चला दिया। उस दौरान न केवल उन्हें खदेड़ा गया, बल्कि हाथ आए 9 भिखारियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। थाना डिवीजन नंबर 8 में उनके खिलाफ धारा 4 द पंजाब प्रिवेंशन आफ बैगरी एक्ट 283 आईपीसी के तहत 3 केस दर्ज किए गए हैं।
पहले मामले में पुलिस ने फव्वारा चौक में दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई सुदर्शन कुमार ने बताया कि उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गांव पनेरी निवासी शिव विलास, शिमला पुरी के बसंत नगर निवासी शुभम और फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी बंटी के रूप में हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने दुर्गा माता मंदिर के पास दबिश देकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया। एसआई ने बताया कि उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुगल सराय स्थित सीडी लोको रेलवे कालोनी निवासी डेविड, राजस्थान के गांव हीरिया खड़ी रामराज मंडी निवासी देवी लाल और बिहार के रांची निवासी महिंदर प्रसाद के रूप में हुई।
तीसरे मामले में पुलिस ने गर्वनमेंट कालेज रोड पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई प्रेम चंद ने बताया कि उनकी पहचान घुमार मंडी के आरती चौक निवासी सुनील कुमार, बाबू लाल और अनिल कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि भिखारियों की वजह से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आ रही थी। बल्कि हर समय किसी हादसे का डर बना रहता है। आम लोग उनसे बेहद परेशान थे कि कार खड़ी होते ही वे आकर खड़े हो जाते थे। उनकी तरफ न देखो तो कार का शीशा खटखटाने लगते। इससे पहले पुलिस जब भी भिखारियों को पकड़कर बाहर छोड़कर आती थी, वो एकाध दिन में फिर से वापस आ जाते थे। इसलिए ऐसी कार्रवाई करनी बेहद जरूरी थी, जिससे दूसरे भिखारियों के पास भी संदेश पहुंच जाए। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।