फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Petrol pumps will remain closed on Sunday in Ludhiana from August 18

लुधियाना में रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप: सात साल से डीलर कमीशन न बढ़ने का विरोध, 18 अगस्त से होगा लागू

Thu, 08 Aug 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 12:09 PM IST
सार

एसोसिएशन के प्रधान रंजीत सिंह गांधी एवं महासचिव आशीष गर्ग का कहना है कि सरकार ने अगस्त 2017 के बाद से डीलर कमीशन में इजाफा नहीं किया है, जबकि पिछले सात साल में पेट्रोल पंपों की रनिंग कास्ट कई गुणा बढ़ गई है। ऐसे में अब पेट्रोल पंप मालिकों को अपना अस्तित्व बचाना कठिन हो रहा है।

विज्ञापन
Petrol pumps will remain closed on Sunday in Ludhiana from August 18
पेट्रोल पंप प - फोटो : Istock

विस्तार

पिछले सात साल से पेट्रोल पंप मालिकों के कमीशन में इजाफा न करने से डीलर खफा हैं। ऐसे में उन्होंने अपने खर्चे कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन ऑफ डे रखने का फैसला किया है। इसके तहत 18 अगस्त से शहर के चार सौ से अधिक पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे और लोगों को इस दिन पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान रंजीत सिंह गांधी एवं महासचिव आशीष गर्ग का कहना है कि सरकार ने अगस्त 2017 के बाद से डीलर कमीशन में इजाफा नहीं किया है, जबकि पिछले सात साल में पेट्रोल पंपों की रनिंग कास्ट कई गुणा बढ़ गई है। ऐसे में अब पेट्रोल पंप मालिकों को अपना अस्तित्व बचाना कठिन हो रहा है। मजबूरी में अब खर्च कम करके आर्थिक स्थिति को मैनेज करने की नौबत आ गई है। अभी डीलरों को पेट्रोल पर सवा तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर सवा दो रुपये प्रति लीटर कमीशन मिल रहा है, जोकि महंगाई के इस दौर में बेहद कम है।
विज्ञापन


पहले चरण में लुधियाना के पेट्रोल पंपों पर ही सप्ताह में एक दिन रविवार को ऑफ डे रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों के डीलरों से भी बातचीत चल रही है। पंजाब की एसोसिएशन के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले लंबे अरसे से कमीशन बढ़ाने को लेकर आनाकानी कर रही है। ऐसे में अब संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed