फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Person killed by hitting his head in Ludhiana

सिर पर पत्थर मार उतारा मौत के घाट

Tue, 03 Nov 2020 06:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Person killed by hitting his head in Ludhiana
लुधियाना। बैग को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने एक व्यक्ति के सिर पर पत्थर मार मौत के घाट उतार दिया। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने के इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि उड़ीसा निवासी पंडित कोका कांसा काफी समय से लुधियाना में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। वह रात के समय डीटीओ दफ्तर के बाहर बने फुटपाथ पर सोता था। मंगलवार को उसका शव फुटपाथ पर मिला, उसके सिर पर किसी चीज से प्रहार किया गया था। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने उड़ीसा निवासी बिट्टू कोका को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि सोमवार की रात को उसका पंडित कोका कांसा से साथ बैग को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर वह तैश में आ गया था। देर रात को पंडित कोका कासा शराब पीकर सो गया। उसने पास पड़े एक पत्थर को उसके सिर पर दे मारा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed