फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   People who come to work in the Deputy Commissioner's office will now get lemonade

डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को मिलेगा अब नींबू पानी

Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
People who come to work in the Deputy Commissioner's office will now get lemonade
लुधियाना। गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत अब डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में अपना काम करवाने आने वाले लोगों को नींबू पानी पिलाया जाएगा। नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने संबंधित विभागों को हिदायत जारी की है कि वह तुरंत हीट वेव एक्शन प्लान तैयार करे और इसकी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में जमा करवाए। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि दफ्तर डिप्टी कमिश्नर में दूर दूर से लोग अपना काम करवाने के लिए आते है। उन्होंने आदेश जारी किए है कि अपना काम करवाने के लिए आने वाले हर एक व्यक्ति को नींबू पानी पिलाया जाए।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने भारती मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद जारी एडवाइजरी का हवाला देते कहा कि हीट के असर को घटाने पर प्रबंधन के लिए तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि इसलिए जिले में पीने वाले साफ पानी की व्यवस्था, बाहरी लेबर के काम करने के समय का समय निर्धारित करना और पार्को का इस्तेमाल, बेहतर इमरजेंसी डाक्टरी सेवा, जनतक सेवा बिजली का सही प्रबंध मुहैया करवाने जैसी गतिविधियां शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीने में गर्मी की संभावना लहर के बुरे प्रभाव का मुकाबला करने के लिए शुरुआती योजनाबंदी और बेहतर प्रयास करने में सहयोग कर सकती है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले को गर्मी की लहर के प्रभावशाली प्रबंध के लिए खुद को तैयार करने के योग्य बनाने के लिए एक्शन प्लान की तुरंत तैयार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed