{"_id":"65676372b16bb908c3d26d1414c677df","slug":"pensioner-demand-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए धरने पर पेंशनर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए धरने पर पेंशनर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 23 May 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबा सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को पीएयू रिटायरीज वेलफेयर एसोसिएशन ने थापर हॉल के सामने धरना लगाया।
धरने में मौजूद सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर पूरी तरह से अमल नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। एसोसिएशन के सदस्य पेंशन और पेंशन के बकाया नहीं मिलने से रोष में हैं। धरने में शामिल होने के लिए सूबे के विभिन्न शहरों से सदस्य पहुंचे। सभी नेताओं ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि वह सरकार पर दबाव बनाए कि सदस्यों की पेंशन का हर माह वक्त पर भुगतान यकीनी बनाया जाए।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला राम बंसल ने कहा कि रिटायर मुलाजिमों का रोष देखते हुए पीएयू प्रबंधन ने अब भरोसा दिलाया है कि 27 मई तक पेंशन जारी करा दी जाएगी। एसोसिएशन के चेयरमैन डीपी मौड़ ने कहा कि सभी पेंशनरों को मुफ्त में चिकित्सा सेवाएं भी मुहैया कराई जाएं। विश्वविद्यालय परिसर में सदस्यों की सुविधा के लिए सुविधा केंद्र खोला जाए। महासचिव सतीश सूद ने कहा कि पीएयू प्रशासन से जानकारी मिली है कि सरकार ने बीस करोड़ रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। संगठन ने मांग की है कि रिटायर कर्मचारियों के बकाया का भुगतान बिना किसी देरी के किया जाए। धरने में डॉ. बीएल चोपड़ा, डॉ. वीपी महाजन, सीता मुरली, सरोज पोपली और बलबीर कौर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।