फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   PAU, gate, student, protest

पीएयू गेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 02 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
PAU, gate, student, protest
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से संबंधित खेतीबाड़ी कालेज के अंडर ग्रेजुएट  व पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट ने शनिवार को पीएयू गेट नंबर दो पर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही एक घंटे तक मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद परिसर में रैली निकाली
विज्ञापन



स्टूडेंट नेताओं  ने कहा कि पंजाब का किसान अनाज की पैदावार कर देशवासियों का पेट भर रहा है। आज हालात यह हैं कि किसान आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्याएं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार राज्य के विकास को लेकर ईमानदार है तो फिर सभी सरकारी विभागों में ही नई भर्ती करने के समय खेतीबाड़ी विषय से संबंधित योग्यता प्राप्त माहिरों को ही पहल के आधार पर भर्ती करें।
विज्ञापन



उन्होंने सरकार को यह भी सुझाव दिया कि विशेष तौर पर खेतीबाड़ी, बागबानी, भूमि रक्षा व पशु पालन विभागों के साथ ही सहकारिता, माल, पंचायत व विकास विभागों में खेतीबाड़ी प्रोफेशनल को ही वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एडीओ/एचडीओ/एससीओ की कम से कम योग्यता एमएससी खेतीबाड़ी रखी गई है। इससे बीएससी पास स्टूडेंट्स के साथ अन्याय होगा। खेतीबाड़ी सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए योग्यता पल्स टू के बाद दो वर्ष डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर रखा गया है। नेताओें ने कहा कि सरकार उनके सुझाव को गंभीरता से नहीं लेती तो आने वाले विधान सभा चुनाव में स्टूडेंट्स के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि सरकार इस संबंध में जल्द कोई फैसला नहीं लेती तो फिर आने वालें दिनों में पंजाब भर के कालेजों के खेतीबाड़ी स्टूडेंट्स के साथ तालमेल बनाते हुए तीखे आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed