फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   pathankot, attack, martyr, candle, march

पठानकोट हमले के शहीदों की याद में कैंडल मार्च

Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
pathankot, attack, martyr, candle, march
पठानकोट आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में एंटी ड्रग एंड करप्शन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च गिरजाघर चौक से शुरू होकर चौड़ा बाजार होते हुए घंटाघर में समाप्त हुआ। कैंडल मार्च की अगुवाई संस्था के प्रधान संजीव चौधरी की तरफ से की गई।
विज्ञापन




इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और चौड़ा बाजार के दुकानदारों ने हाथ में मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला और शहीदों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संस्था के प्रधान संजीव चौधरी और जसपाल सिंह बंटी ने मांग की है कि सरकार को इस आतंकी घटना के जिम्मेदार लोगों को कड़ा जवाब देना चाहिए और शहीद सैनिकों के परिवार को मुआवजा और उनके पारिवारिक सदस्यों को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन




इस मौके पर जसमीत सिंह मक्कड़, मनप्रीत सिंह बंटी, बलविंदर भुल्लर, बिट्टू गुम्बर, आशु बैंस, सरबजीत सिंह शंटी, सुमन ग्रोवर, वजीर सिंह जस्सल, रेशम नत्त, सरबजीत सिंह, संदीप चावला, पंकज चावला, नवजोत सिंह, जसकीरत सिंह, अब्बास राजा, हरकंवलजीत सिंह संधू, राकेश कपूर, वरुण शर्मा, मलकीत सिंह मन्नू और राकेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed