{"_id":"10af2a3c9c216309cde4c746196836e5","slug":"one-culprit-arrrest-for-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट का काम करते करते शुरू कर दी लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट का काम करते करते शुरू कर दी लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 26 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी करने के बाद उसी पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोटरसाइकिल और लोगों से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गांव ललतो कलां के रहने वाले गुरशरण सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार चल रहे उसके साथी डुगरी निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू की तलाश में छापामारी कर रही है। एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पेंटर का काम करते हैं। पेंटर के काम में कमाई कम थी, इसलिए साथ में लूटपाट शुरू कर दी है। आरोपी पहले भी कई वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन