फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One arrested including four stolen bikes and Activa

Ludhiana News: चोरी के चार बाइक और एक्टिवा सहित एक गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 01 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
One arrested including four stolen bikes and Activa
थाना हैबोवाल पुलिस ने इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान किया गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले भी है चोरी का मामला दर्ज, पूछताछ में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे उसे सस्ते भाव में बेचने वाले एक आरोपी को थाना हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की चार बाइक और एक एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव बूटा के रहने वाले लवप्रीत सिंह उर्फ लवी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसीपी गुरदेव सिंह ने बताया कि थाना हैबोवाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह गरेवाल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से चोरी के वाहन पर गुजर रहा था। पुलिस पार्टी ने आरोपी को रोकना चाहा तो उसने बाइक भगाने की कोशिश की। किसी तरह से आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी किए हैं और उस पर जाली नंबर लगाकर या फिर नंबर प्लेट हटाकर उसे सस्ते भाव में बेचने की तैयारी में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना डेहलों में चोरी का मामला दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed