फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   One accused caught with 9mm country made pistol and cartridges

Ludhiana News: देसी कट्टा 9 एमएम व कारतूस के साथ एक आरोपी काबू

Wed, 23 Oct 2024 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 23 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
One accused caught with 9mm country made pistol and cartridges
अवैध असलहा लेकर बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। शहर में अवैध असलहा लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद कर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी की पहचान राजदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी अगवाड़ लोप्पो जगरांव के रूप में हुई है। इस मामले संबंधी सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान लंडे फाटकों के नजदीक थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ने यूपी से देसी कट्टा खरीद कर रखा हुआ है जोकि अब किसी बड़ी वारदात की फिराक में शहर में घूम रहा है। इस समय आरोपी अगवाड़ ख्वाजा बाजू के नजदीक धालीवाल काॅलोनी की तरफ से पैदल आ रहा है पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रास्ते में दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो पुलिस को आरोपी से 9 एमएम का देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसी समय कार्रवाई करते हुए थाना सिटी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed