{"_id":"67168f97d34d2e00ad0c220d","slug":"nri-dies-after-falling-from-13th-floor-under-suspicious-circumstances-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-107114-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एनआरआई की 13वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एनआरआई की 13वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत
Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कनाडा से तीन दिन पहले आए एनआरआई सिंदर सिंह (58) की पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी की 13वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार देर रात उनके नीचे गिरते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सिंदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव शहजादा में रहने वाले उसके भाई को इसकी सूचना दी। इसके बाद कनाडा में पारिवारिक सदस्यों को बताया गया। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पारिवारिक सदस्यों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि सिंदर सिंह मूल रूप से गांव शहजादा का रहने वाला था और पिछले काफी समय से कनाडा में ही रह रहा था। उसके पारिवारिक सदस्य भी वहीं रहते हैं। ओमेक्स रेजीडेंसी में ही उन्होंने कुछ समय पहले फ्लैट खरीदा था। संवाद