फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NRI died after falling from 13th floor in Ludhiana he came from Canada three days ago

13वीं मंजिल से गिरकर NRI की मौत: तीन दिन पहले लुधियाना लौटा था सिंदर सिंह, कनाडा में रहता है परिवार

Mon, 21 Oct 2024 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 04:10 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर एक एनआरआई की मौत हो गई। मृतक एनआरआई सिंदर सिंह तीन दिन पहले कनाडा से लुधियाना लौटा था। उसका पूरा परिवार कनाडा में रहता है। 

विज्ञापन
NRI died after falling from 13th floor in Ludhiana he came from Canada three days ago
मामले की जांच करती पुलिस। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा से तीन दिन पहले लुधियाना लौटे एनआरआई सिंदर सिंह (58) की पक्खोवाल रोड स्थित ओमैक्स रेजीडेंसी की 13वीं मंजिल से गिर कर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। ओमैक्स रेजीडेंसी के 13वें फ्लोर से नीचे गिरने पर सिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। नीचे गिरते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने सिंदर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक सिंदर सिंह के गांव शहजादा में रहने वाले भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कनाडा में रहने वाले सिंदर सिंह के परिवारिक सदस्यों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परिवारिक सदस्यों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि सिंदर सिंह मूल रूप से गांव शहजादा का रहने वाला था और पिछले काफी समय से कनाडा में ही रह रहा था। उसके परिवारिक सदस्य भी वहीं रहते है। ओमैक्स रेजीडेंसी में ही उन्होंने कुछ समय पहले फ्लैट खरीदा था। सिंदर सिंह तीन से चार दिन पहले ही कनाडा से आकर फ्लैट में रह रहा था। रविवार की रात को अचानक वह नीचे गिर गया। लोग जब तक सिंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि सिंदर अच्छे स्वभाव का था। उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। एसएचओ ने बताया कि अभी यह क्लीयर नहीं है कि सिंदर अचानक नीचे गिरे है या फिर वह नीचे कूदे हैं। परिवारिक सदस्य कनाडा से भारत आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed