फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Now sixty thousand looted from money exchanger at gun point

अब गन प्वाइंट पर मनी एक्सचेंजर से साठ हजार की लूट

Wed, 13 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now sixty thousand looted from money exchanger at gun point
लुधियाना। हत्या, लूट, गोलीकांड से थर्रा रहे कमिश्नरेट लुधियाना में लगातार वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। हत्या, लूट और गोली कांड के बाद कारोबारी की पत्नी को अगवा करने का मामले में पुलिस के हाथ अभी कुछ लगा नहीं कि मंगलवार की रात को लुटेरा गिरोह के दो आरोपियों ने मनी एक्सचेंजर से पिस्तौल दिखाकर साठ हजार रुपये की लूट को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपियों ने अंदर आने से पहले दरवाजा बंद कर दिया और हथियार निकाल कर गल्ले में पड़े पैसे लूट कर फरार हो गए। जाने से पहले लुटेरों ने दुकान मालिक का मोबाइल लेकर सिम तोड़ दिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। दुकानदार को इतना भी मौका नहीं मिला कि वह शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर सके। जब तक वह बाहर निकला तो आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

योगेश इंटरप्राइजेज के मालिक तरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी चक्की के पास मनी एक्सचेंजर की दुकान है। वह रात को घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसलिए गल्ले से सारे दिन के पैसे गिन रहा था। इस दौरान दो युवक उसकी दुकान के अंदर दाखिल हुए। एक युवक ने अंदर आकर उस पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे ने अंदर आते ही दुकान का गेट अंदर से बंद कर लिया। युवकों ने गल्ले में नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण के मुताबिक उसने भी कोई विरोध नहीं किया और कहा कि वह गोली न चलाए। इसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल से सिम निकाल लिया, उसे तोड़कर फेंक दिया। वारदात के समय आसपास की दुकानों वाले भी थे। मगर उसकी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह किसी को कुछ बता सके। इसके बाद युवक नकदी लेकर बाइक पर बैठ फरार हो गए। उधर, एसएचओ दविंदर सिंह का कहना है कि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज कब्जे में ले ली है। अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed