{"_id":"612cc8288ebc3e79d0694c1c","slug":"now-ludhiana-police-will-work-on-ppp-formula-ludhiana-news-pkl425072097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीपीपी फार्मूले पर काम करेगी लुधियाना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीपीपी फार्मूले पर काम करेगी लुधियाना पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। दस दिन पहले महानगर के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने लुधियाना पुलिस को प्रेजेंट (उपस्थित), पंचुअल (अनुशासित) और प्रिपेयर्ड (तैयार) के तीन मंत्रों पर काम करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुलिस अधिकारी हर जगह पर मौजूद होंगे और उनको हरेक एक्शन के लिए तैयार भी रहना होगा।
नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कहा कि महानगर की जनता के साथ पुलिस का व्यवहार बेहतर हो सके इसके लिए पुलिस काम करने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने अपराध के मुद्दे पर बातचीत करते कहा उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जरनल क्राइम, चोरी, स्नैचिंग के बढ़े केसों पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस कुछ समय के आंकड़ों को देखें तो पुलिस के पास जितनी शिकायत आईं हैं उससे कुछ ज्यादा ही केस दर्ज किए गए है। हालांकि काफी मामलों का हल भी हो चुका है।
उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का एक बड़ा शहर है। यहां कई प्रकार के अपराध होते हैं पर इस पर काबू पाने के लिए हर शिकायत पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनके कार्यालय में पहुंचने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की कोशिश की जाती है। एक-एक माह तक शिकायतों पर कोई जवाब न आने के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस मीटिंग की संख्या सिस्टम के अनुसार होगी। यानी रोजाना लोगों की शिकायतों का सीमित संख्या में लेकिन प्रभावशाली ढंग से निस्तारण किया जाएगा। जनता फोन नंबर - 0161-2414934 या 78370-18650 पर संपर्क करें। उन्हें उनके कार्यालय में आने के लिए तिथि और समय दिया जाएगा, जिससे उनके केस की सही सुनवाई हो सके।
विज्ञापन
नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ने स्वीकार किया कि लुधियाना में अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले पीसीआर कर्मियों की संख्या तय संख्या से काफी कम है। जिसके कारण उनके जवानों को 24-24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। सीपी ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हैं और उनकी समस्या का जल्द हल निकालने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनको पर्याप्त विश्राम मिल सके।