{"_id":"e93b8285a10c5ea12049204f7049f2ff","slug":"notice-to-bains-from-jagraon-election-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव चुनाव अधिकारी ने बैंस को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव चुनाव अधिकारी ने बैंस को थमाया नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला,जगरांव (लुधियाना)
Updated Wed, 19 Mar 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को जगरांव के चुनाव अधिकारी ने गोशाला को एक लाख रुपये देने के ऐलान पर नोटिस जारी किया है।
वहीं सरकारी इमारतों और बिजली के खंबों पर लगे बैंस के पोस्टर भी उतरवा कर जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही भाजपा की जगरांव में हुई फतेह रैली से संबंधित पोस्टर भी उतारे गए और दीवारों पर लिखे नारों पर भी पुताई की गई।
सिमरजीत बैंस द्वारा इलाके की सरकारी इमारतों, खंबों और अन्य जगहों पर बोर्ड लगाने पर एसडीएम जगरांव कम चुनाव अधिकारी ने सख्त नोटिस लिया था।
एसडीएम अपनीत रियात ने भाजपा की फरवरी में हुई फतेह रैली के पोस्टर-बैनर हटाने और बैंस को पोस्टर हटाने का नोटिस भेजा था, लेकिन दोनों ने इस पर गौर नहीं किया। इस पर जगरांव की नगर काउंसिल ने पोस्टर उतार कर जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि पिछले दिनों जगरांव की गोशाला में जहरीला चारा खाने से मरी गायों के मामले में बैंस ने वहां पहुंच कर शोक जताया और एक लाख रुपये देने का ऐलान कर दिया।
इस मामले में एसडीएम अपनीत रियात ने कहा कि बैंस द्वारा गोशाला को एक लाख रुपये देने का ऐलान करने का मामला उनके ध्यान में आया था। इस पर बैंस को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अपने जवाब में बैंस ने यह ऐलान करने की बात नहीं मानी। अब जिला प्रशासन की टीम पर मामले में पूरी पड़ताल कर रही है।