{"_id":"603243f38ebc3ee96959aaf8","slug":"no-clue-found-for-the-murdered-father-son-ludhiana-ludhiana-news-pkl4046911128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पिता-पुत्र का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पिता-पुत्र का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बाबा इंद्र सिंह नगर इलाके में रहने वाले पशुपति कुमार की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस दोनों की तलाश में की छापे मार रही है।
एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पशुपति कुमार का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। इसके अलावा आरोपियों के फोन की काल डिटेल निकलवाई जा रही।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक और उसके पिता मोहन ने झगड़े की रंजिश में दो दिन पहले पशुपति कुमार का सिर सड़क पर पटक पटक-कर हत्या कर दी थी। पशुपति कुमार की पत्नी गुड्डी देवी की शिकायत पर मोहन कुमार और उसके बेटे अभिषेक पर मामला दर्ज किया गया था।