{"_id":"611ff2a98ebc3e79a449ce40","slug":"nihang-killed-fellow-nihang-on-money-transaction-gobindgarh-news-pkl4240711144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन पर निहंग ने किया साथी निहंग का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लेनदेन पर निहंग ने किया साथी निहंग का कत्ल
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:-20जीबीजीपी02---तेजधार हथियार से मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा बागी सिंह।
- फोटो : GOBINDGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम दफ्तर फतेहगढ़ साहिब के बाहर एक निहंग सिंह ने तेजधार हथियार से एक नौजवान निहंग सिंह का कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बागी सिंह के तौर पर हुई है।
मौके पर मौजूद अन्य निहंग जसकरन सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब ने बताया कि शुक्रवार बाद दोपहर करीब ढाई बजे बागी सिंह जब एसडीएम दफ्तर के बाहर मौजूद था तो आटो रिक्शा में दो व्यक्ति आए। इनमें एक निहंग था, उसने आते ही निहंग बागी सिंह से पांच सौ रुपये की मांग की, लेकिन बागी सिंह ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर उक्त निहंग ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया और बाद में बागी सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे बागी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर निहंग वहां से फरार हो गया। जसकरन सिंह ने बताया कि हमलावर और मृतक अकसर इकट्ठे रहते थे। उनका आपस में पैसों का लेन देन था, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहगढ़ साहिब के एएसआई परजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी रूम में रखवा दिया। आरोपी निहंग सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।