{"_id":"62693b27f2f7530b4328c4c8","slug":"ngt-official-visits-ludhiana-over-shanty-fire-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों के जिंदा जलने का मामला: एनजीटी टीम से बेटा बोला- आग लगा की गई मेरे परिवार की हत्या, आरोपी की फोटो मेरे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों के जिंदा जलने का मामला: एनजीटी टीम से बेटा बोला- आग लगा की गई मेरे परिवार की हत्या, आरोपी की फोटो मेरे पास
Wed, 27 Apr 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:20 PM IST
सार
19 अप्रैल की देर रात को झुग्गी में आग लग गई थी और पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। सुरेश साहनी का बेटा राजेश इस वजह से बच गया कि वह अपने दोस्त की झुग्गी में सोने चला गया था।
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में कूड़े के डंप के पास बनी झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत मामले को एनजीटी ने गंभीरता से लिया है और बुधवार को एनजीटी की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम के पहुंचने से पहले डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने वहां जांच का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
जस्टिस जसबीर सिंह के सामने ही परिवार में बचे इकलौते राजेश ने सारी बात बताई और उन्होंने कहा कि उनके परिवार की झुग्गी को आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। जिस व्यक्ति ने आग लगाई उसकी फोटो उसी के पास है। इसके बाद वहां मौजूद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (देहात) रवचरण सिंह बराड़ से जस्टिस जसबीर सिंह ने पूछा।
विज्ञापन
जेसीपी ने कहा कि उन्हें इस बारे में युवक ने पहले नहीं बताया। इसके बाद जस्टिस सिंह ने इसकी जांच का आदेश जारी कर दिया। ज्वाइंट सीपी ने एसीपी सुरिंदर पाल को इस मामले की जांच करने को कहा। कबाड़ का काम करने वाले सुरेश साहनी की कूड़े के डंप के पास ही झुग्गी बनी थी और परिवार के साथ वहीं रहते थे।
विज्ञापन
19 अप्रैल की देर रात को झुग्गी में आग लग गई थी और पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। सुरेश साहनी का बेटा राजेश इस वजह से बच गया कि वह अपने दोस्त की झुग्गी में सोने चला गया था।
पुलिस ने इस मामले को हादसा बताया था। बुधवार को टीम पहुंची तो राजेश ने टीम के सामने बयान दिया कि उनकी झुग्गी में आग लगाकर परिवार की हत्या की गई है। जिसने झुग्गी को आग लगाई है उसके पास वीडियो भी है और फोटो भी है। एक युवक का बाइक यहां पड़ा है। जिसे अभी तक किसी ने नहीं जांचा। इसके बाद जस्टिस जसबीर सिंह ने जेसीपी को जांच का आदेश दिया और बाइक कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू करवाई।