{"_id":"664dcd37c465cf848c0b631b","slug":"new-revelation-in-case-of-young-woman-death-in-ludhiana-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: जिम जा रही युवती की मौत मामले में खुलासा... हादसा नहीं था, प्रेमी ने करवाया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: जिम जा रही युवती की मौत मामले में खुलासा... हादसा नहीं था, प्रेमी ने करवाया था कत्ल
Wed, 22 May 2024 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 04:17 PM IST
सार
स्वीटी के लखविंदर सिंह लक्खा के साथ प्रेम संबंध थे। स्वीटी काफी समय से लक्खा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लक्खा शादी नहीं करना चाहता था तो वह कई बार स्वीटी को मना कर चुका था जिसके बाद लक्खा ने अपने साथियों के साथ मिल स्वीटी को ही मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के सूफिया चौक के पास दस मई की सुबह सैर कर रही हरगोबिंद नगर निवासी स्वीटी अरोड़ा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि स्वीटी को उसके प्रेमी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिल मौत के घाट उतारा था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग इस तरह से बनाई कि यह सड़क हादसा लगे।
विज्ञापन
अब थाना डिवीजन तीन पुलिस ने मामले में मोहाली के सेक्टर-94 निवासी लखविंदर सिंह, उसके दोस्त तरनतारन के गांव मुगल चक्क निवासी तलविंदर सिंह, अमृतसर की सुल्तान विंड रोड निवासी अजमेर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह और तलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जाइलो गाड़ी चलाने वाले अजमेर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी वन जेएस संधू ने बताया कि स्वीटी अरोड़ा के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ अकेली रहती थी और नौकरी कर परिवार का गुजारा करती थी। दस मई की रोजाना की तरह वह घर से जिम के लिए निकली। वह जिम में जाने से पहले सैर कर रही थी। इसी दौरान एक जाइलो कार ने उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। स्वीटी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस को जांच के बाद पता चला कि स्वीटी के लखविंदर सिंह लक्खा के साथ प्रेम संबंध थे। स्वीटी काफी समय से लक्खा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लक्खा शादी नहीं करना चाहता था तो वह कई बार स्वीटी को मना कर चुका था जिसके बाद लक्खा ने अपने साथियों के साथ मिल स्वीटी को ही मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाई। आरोपियों ने पहले तीन से चार दिन स्वीटी की रैकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।