{"_id":"da89bb611fa2f9cd9eb687e7136aab6f","slug":"new-political-party-bains","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे बैंस
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 17 May 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल से बागी होकर लुधियाना से आजाद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे विधायक सिमरजीत सिंह बैंस जल्द ही नए राजनीतिक दल का गठन करेंगे। महानगर में अकाली दल के लिए सिरदर्द बने विधायक बैंस आने वाले कुछ समय में लोगों के साथ मीटिंग कर जल्द ही नया दल बनाएंगे।
शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में विधायक बैंस ने सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी अकाली दल में वापसी नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य पार्टी के साथ जुड़ेंगे। अपने समर्थकों और साथियों के साथ एक मीटिंग का आयोजन करेंगे और सभी के विचार सुनने के बाद पार्टी का गठन किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने लुधियाना के वोटरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र दक्षिण और आत्मनगर के लोगों का खास धन्यवाद करते है जिन्होंने उन्हें वहां पर न आने के बावजूद अपनी पलकों पर बिठाया।
विधायक बैंस और उनके भाई विधायक बलविंदर सिंह ने कहा कि जनता ने उनका काफी साथ दिया है। अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह उन्हें व उनके साथियों को कभी भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इतने दबाव और उनके अफसरों की इतनी धमकियों के बावजूद लोगों ने उन्हें इतने अधिक वोट दिए। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में जा नहीं सके और सरकारी अफसर और मौजूदा सरकार के मंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकले। उन्होंने अपनी पूरी ताकत उस विधानसभा क्षेत्र से उन्हें हराने में लग गई थी, लेकिन फिर भी ऐसा नहीं हो सका और जनता ने उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के खाते में जो छह सीटें आई हैं, वह भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर की वजह से आई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों में सरकार के लिए खिलाफत इतनी बढ़ चुकी है कि पिछली बार बठिंडा से उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल सवा लाख वोट से जीती थी, लेकिन इस बार सिफर बीस हजार के करीब वोट से ही जीत पाई हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल का ग्राफ गिरता जा रहा है। लुधियाना में नौ विधानसभा सीटें आती हैं। छह में अकाली दल का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव से भी खराब रहा है।