फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Neighbor kills elderly woman for not lending Rs 5,000

Ludhiana News: पांच हजार रुपये उधार न देने पर पड़ोसन ने बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या

Thu, 03 Oct 2024 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 03 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Neighbor kills elderly woman for not lending Rs 5,000
कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। पांच हजार रुपये उधार न देने पर खन्ना के शिबूमल चौक में बुधवार देर रात कमलेश रानी (65) का उसी की पड़ोसन ने कत्ल कर दिया था। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद आरोपी महिला शान अब्बास (35) को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बात का खुलासा पुलिस जिला खन्ना की अश्विन गोटियाल ने प्रेस वार्ता में किया, एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला कमलेश रानी के घर से 200 मीटर दूर पर रहती है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला सूट बेचने का काम करती है जिस वजह से उसकी कमलेश रानी के साथ पहचान थी, लखनऊ में आरोपी महिला की छोटी बहन की शादी थी, जिस वजह से वह कमलेश रानी से 5000 रुपये उधार मांग रही थी, परंतु कमलेश रानी पैसे देने से मना कर रही थी। बुधवार की शाम आरोपी महिला कमलेश रानी के घर पहुंची और पांच हजार रुपये मांगने लगी मना करने पर दोनों में हाथापाई हुई। इसी बीच शान अब्बास ने एक किरच से उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। कान की बाली, सोने की चेन व घर पर रखी 35- 40 हजार नकदी लेकर वहां से फरार हो गई। खून से लथपथ महिला वहीं जमीन पर गिर गई, रात करीब 12 बजे जब कमलेश रानी के दोनों बेटे घर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला था, जब वह अपनी मां के कमरे में गए तो देखा कि खून से लथपथ कमलेश रानी जमीन पर गिरी पड़ी थी। उनकी सांसें भी नहीं चल रही थी, उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। एसएसपी ने बताया कि वारदात के करीब तीन-चार घंटे में ही पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर उसके कब्जे से सोने के गहने व 4500 नकदी बरामद कर ली। रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला पिछले 25 साल से खन्ना में रह रही हैं, मूल रूप से ये लोग यूपी लखनऊ के रहने वाले हैं, इसका पति भी एक खोखा लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है, वह भी कपड़े बेचने का ही काम करती है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक नकाबपोश महिला बुधवार देर शाम 7-8 बजे कमलेश रानी के घर दाखिल होती है। करीब 2-3 घंटे के बाद बाहर जाती है। आधी रात को करीब 12 बजे कमलेश के बेटे जब घर आते हैं तो हत्या के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed