{"_id":"fadabef7118d139d9909e94dd3a4ad55","slug":"nagar-kirtan-organised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन, उमड़ी संगत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन, उमड़ी संगत
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला गया। मुख्य सेवादार प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इस संबंधी रोजाना 12 दिसंबर से गुरमति समागम करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंथ प्रसिद्ध विद्वान भाई पिंदरपाल सिंह ने सुबह शाम गुरबाणी कर संगत को निहाल किया।
मंगलवार को गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बैरिंग मार्केट, लोकल बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड, घंटा घर चौक, चौड़ा बाजार, डिवीजन नंबर तीन, बाबा थान सिंह चौक, सीएमसी चौक, खुड्ड मोहल्ला, पुरानी सिविल अस्पताल रोड, गुरुद्वारा कलगीधर साहिब रोड और जोल रोड से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। मुख्य सेवादार प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह से रात तक महान कीर्तन दरबार होंगे।