{"_id":"63c2e3d2e1cae777b1609f2d","slug":"na-ludhiana-news-c-16-1-33187-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लोहड़ी की शाम नहर से मिला नवजन्मे बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लोहड़ी की शाम नहर से मिला नवजन्मे बच्चे का शव
Sat, 14 Jan 2023 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को त्यागने के मकसद से किया होगा अपराध, आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे : जांच अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। एक तरफ जब पूरा देश नवजन्मे बच्चों की खुशी में लोहड़ी का पावन त्योहार मना रहा था ठीक इसी दौरान अबोहर ब्रांच नहर में एक नवजन्मे बच्चे का शव उतराता देख चश्मदीदों के होश उड़ गए। नवजन्मे इस लड़के को किसी ने अपने जीवन से त्यागने के मकसद में मौत के आगोश में सुला दिया था।
लैंड मारगेज बैंक जगरांव के डायरेक्टर निरमल सिंह वासी गांव डल्ला ने हर साल की तरह लोहड़ी समागम पर नहर के समीप लंगर की सेवा करवाई थी। इसी दौरान उन्हें डल्ला नहर पुल पर बने बिजली ग्रिड के मुलाजिम का फोन आया। मुलाजिम ने बताया कि नहर में एक नवजन्मे बच्चे का शव उतरा रहा है। निरमल सिंह अपने सहयोगी तेलू सिंह और अन्य लोगों को लेकर देर शाम मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। थाना हठूर की पुलिस ने निरमल सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मुकदमे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बच्चे को त्यागने के मकसद से यह गंभीर अपराध किया गया है क्योंकि बच्चा नवजन्मा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास गांव कस्बों में पूछताछ की जा रही है, उम्मीद है उन्हें सफलता मिलेगी और आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।