फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NA

Ludhiana News: बिजली बिल के जाली रसीदें थमाने वाले दो मुलाजिमों को तीन-तीन साल की कैद, जुर्माना

Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
NA
जगरांव कोर्ट ने सुनाया फैसला, आत्मजीत और करमजीत कौर ने गबन किए छह लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा । उपभोक्ताओं के बिजली बिल विभाग के खजाने में जमा करने के बजाय जाली रसीदें थमा कर 6 लाख रुपये का गबन करने के आरोपी पॉवरकॉम मुलाजिम आत्मजीत सिंह और करमजीत कौर को जगरांव की अदालत ने तीन वर्ष कैद और 6-6 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है ।

थाना सदर जगरांव में आत्मजीत सिंह और करमजीत कौर के खिलाफ 14 दिसंबर 2013 को धारा 409 और 420 में मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब दस वर्ष पहले आत्मजीत सिंह जगरांव पॉवरकॉम विभाग के बोदलवाला में खजांची और करमजीत कौर बतौर क्लर्क तैनात थे। 7 जून 2012 से लेकर अगस्त 2013 तक दोनों मिलकर उपभोक्ताओं के बिजली बिल खजाने में जमा करने के बजाय गबन करते रहे । वे उपभोक्ताओं को फर्जी रसीदें देते थे। जब विभाग का ऑडिट हुआ तो 6 लाख 1 हजार और एक सौ इक्यासी रुपये के गबन का खुलासा हुआ। विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत थाना सदर जगरांव में शिकायत दर्ज करवाई गई । दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed