फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   NA

Ludhiana News: बैंक एग्जीक्यूटिव ने ग्राहकों से की ढाई लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
NA
बैंक मैनेजर की शिकायत पर हुआ केस दर्ज, अपने रिश्तेदारों को किए थे ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। रायकोट स्थित एचडीएफसी बैंक के एग्जीक्यूटिव अफसर ने अपने ही कई ग्राहकों के साथ 2 लाख 64 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली। बैंक की शाखा मैनेजर भूपिंदर कौर एवं भजनप्रीत सिंह की शिकायत पर रायकोट सिटी पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव अफसर जगदीप सिंह वासी मोहल्ला मौल्वियां के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी जगदीप सिंह ने अपने ओहदे का फायदा उठाकर बैंक के कई ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से यह रकम निकालकर अपने और अपने नाते रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। डीएसपी रायकोट रछपाल सिंह ढींडसा द्वारा जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि हो गई, जिसके बाद जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी हरजीत सिंह के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बैंक की ब्रांच मैनेजर भूपिंदर कौर और भजनप्रीत सिंह ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि जगदीप सिंह 15 जुलाई 2019 से बतौर एग्जीक्यूटिव अफसर कार्यरत हैं। बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह के लोन देने का कारोबार भी करता है। आरोपी जगदीप सिंह ने बैंक के ग्राहक हरदीप कुमार वासी कलसियां, भरपूर सिंह वासी राजगढ, बलदेव सिंह वासी बस्सीआं, बलविंदर सिंह वासी राजगढ़ और मनप्रीत सिंह वासी झोरडां के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड में से विभिन्न पॉलिसी की रकम भरने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपी जगदीप सिंह ने पीडि़तों के खातों और क्रेडिट कार्ड के जरिये 2 लाख 64 हजार 800 रुपये अपने और अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए। थाना सिटी रायकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार करने से पहले उसे नोटिस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed