{"_id":"65d8962a38f8d51f080aa65e","slug":"murdered-and-threw-the-body-in-an-empty-plot-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-103274-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हत्या कर शव खाली प्लाॅट में फेंका, तेल डाल लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हत्या कर शव खाली प्लाॅट में फेंका, तेल डाल लगा दी आग
विज्ञापन
मोहल्ला पीरुबंदा में अधजला शव मिला, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का अधजला शव खाली प्लॉट में मिला। शव को तेल डालकर आग लगाई गई है। बताया गया है कि शव को कुत्ते नोच रहे थे। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को भी मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।
इलाका निवासी राज कुमार ने बताया कि सुबह मोहल्ले का ही एक युवक प्लाट में बाथरूम करने गया। उसने देखा कि कुत्ते किसी चीज को नोंचकर खा रहे हैं। उसने पास जाकर देखा तो वह दंग रह गया। शव को कुत्ते खा रहे थे। उक्त युवक ने इलाके के निवासियों को सूचित किया। वहीं थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।