{"_id":"ee8001eb19db2a80aca4719c57cd00d2","slug":"murder-case-businessman-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा के व्यापारी पर हत्या का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के व्यापारी पर हत्या का केस
अमर उजाला, मोगा
Updated Sat, 30 Nov 2013 11:19 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सवा साल पहले युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में विदेश गए शहर के प्रसिद्ध व्यापारी और शिव सेना नेता विनोद गोयल उर्फ काका के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस ने मृतक को मुलजिम व्यापारी पर हुए कातिलाना हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर बाहर आया था। उसकी मौत भी व्यापारी की इमारत में हुई थी।
व्यापारी कुछ समय पहले आस्ट्रेलिया चला गया था। पीड़ित परिवार ने घटना के दिन व्यापारी पर कत्ल का केस दर्ज करने की मांग को लेकर अस्पताल में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
बहोना चौक के रहने वाले परवीन कुमार उर्फ बॉबी (23) की बीते साल 18 सितंबर को विनोद गोयल के परिसर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि उनके लड़के का कत्ल किया है और व्यापारी ने उसको फोन पर बुलाया था।
सिविल अस्पताल के तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। मामले की जांच कर रहे थाना सिटी दक्षिण के एसएचओ इंस्पेक्टर रवीन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस प्रमुख को कत्ल का केस दर्ज करने की मांग की थी। डीएसपी रछपाल सिंह ढींढसा की जांच बाद केस दर्ज किया है।
व्यापारी पर हमले के आरोप में फंसा था परवीन
30 जनवरी 2011 को व्यापारी विनोद गोयल पर कातिलाना हमला करने के आरोप में परवीन कुमार समेत अन्य मुलजिमों को गिरफ्तार किया था। मृतक जमानत पर बाहर आया था।
व्यापारी जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था और उसका एक प्रवासी भारतीय के साथ लंबे समय से जमीन का झगड़ा चल रहा है। मुलजिम व्यापारी पर हमला करने के आरोप में प्रवासी भारतीय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।