फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   murder a man in halwara ludhiana

पशु चारा टाल में प्रवासी की सिर पर डंडा मारकर हत्या

Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
murder a man in halwara ludhiana
पशु चारा टाल पर काम करने वाले प्रवासी की दूसरे नौकर ने सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी। शुक्रवार रात दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। थाना दाखा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में हरजिंदर सिंह ने बताया कि मुल्लापुर दाखा में उनकी पशु चारे की टाल है। उसके पिता कुंदन सिंह ने लगभग तीस साल पहले यूपी निवासी प्रकाश कुमार (45) को अपने यहां काम पर रखा था। उस समय से प्रकाश उनके पशु चारा टाल पर काम कर रहा था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी टाल पर संगरूर के गांव बडबर निवासी मंगा सिंह को भी काम पर रख लिया। प्रकाश कुमार उनका सबसे पुराना नौकर था, इसलिए वह उस पर ज्यादा भरोसा करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे मोटरसाइकिल पर खाना के लिए गया था। टाल पर उसे कुछ शोर सुनाई दिया। अंदर जाकर देखा तो प्रकाश और मंगा में विवाद हो रहा था। उसके सामने मंगा सिंह ने प्रकाश कुमार के सिर में डंडा मार दिया। इससे प्रकाश कुमार की मौके पर मौत हो गई। आरोपी मंगा सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी गुरबंस सिंह ने बताया कि एक नौकर पुराना था और दूसरा कुछ समय पहल आया था। दोनों में ईर्ष्या रहती थी। शुक्रवार को दोनों ने मिलकर शराब पी, इसके बाद उनमें झगड़ा हो गया। मंगा सिंह ने प्रकाश कुमार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मंगा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed