फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mother got corona from infection, son gave unique message with vaccination camp

मां की कोरोना संक्रमण से हुई मौत तो बेटे ने किरया पर वैक्सीन कैंप लगा दिया अनोखा संदेश

Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mother got corona from infection, son gave unique message with vaccination camp
महानगर के जनपथ एस्टेट निवासी वर्मा फैमिली ने कोरोना महामारी में रविवार को आम लोगों को एक अनोखे ढंग से गरीब लोगों की मदद करने का संदेश दिया। माता लक्ष्मी देवी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत होने के बाद परिवार की तरफ से भारत विकास परिषद के सहयोग से वैक्सीन कैंप लगाया गया। इस कैंप में 200 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में कोविशिल्ड वैक्सीन दी गई। सिविल सर्जन डॉक्टर डॉक्टर किरन गिल ने वैक्सीन कैंप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जनपथ एस्टेट निवासी परवेश वर्मा ने बताया कि एक जून को उनकी माता लक्ष्मी देवी का देहांत हो गया था। वह कोरोना संक्रमित थीं। रविवार को उनकी किरया की जानी थी। उससे पहले उन्होंने डीसी वरिंदर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था। जिसमें उन्होंने गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए कहा था। उनके दिमाग में भी आया कि मां की किरया के मौके पर वह सभी लोगों को आमंत्रित करेंगे, सब कुछ पुराने तरीके से होगा। लेकिन कुछ दिन बाद लोग यह सब कुछ भूल जाते हैं। उन्हें ख्याल आया क्यों न वह मां की याद में वैक्सीन कैंप का आयोजन करें। जहां गरीब लोगों को कोरोना मुफ्त वैक्सीन दी जा सके। इस काम के लिए उन्होंने भारत विकास परिषद से संपर्क किया। आखिरकार प्रशासन के सहयोग से उन्होंने डीएमसी अस्पताल से 200 कोरोना वैक्सीन खरीदी। रविवार को कैंप का आयोजन कर गरीब लोगों को मुफ्त में यह वैक्सीन दी गई। इस कार्य से खुद उन्हें व उनके पूरे परिवार बहुत शांति मिली है। उनके इस प्रयास से किसी व्यक्ति की जान बच सकेगी। परवेश वर्मा कहते हैं कि आजकल दिखावे के लिए भोग समागम पर लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं, इसका कुछ फायदा नहीं होता है। इस तरह गरीबों की मदद कर व्यक्ति को अलग ही सकून मिलता है। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वह भी फिजूल खर्ची करने की जगह इस तरह के कैंप लगाकर लोगों की मदद करें। इस मौके पर अनीता वर्मा, शशी शर्मा, अजय शर्मा, भारत विकास परिषद प्रधान अशोक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed