{"_id":"669ceb9de7e10360310ca0a7","slug":"moga-police-freezes-property-worth-rs-1-68-crore-of-two-drug-smugglers-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों की 1.68 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रिज: मोगा पुलिस ने घरों के बाहर चस्पा किए पोस्टर, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्करों की 1.68 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रिज: मोगा पुलिस ने घरों के बाहर चस्पा किए पोस्टर, दो पर कार्रवाई
Sun, 21 Jul 2024 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:36 PM IST
सार
पंजाब की मोगा पुलिस ने दो नशा रतस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी लाखों रुपये की प्रॉपर्टी को फ्रिज कर दिया है। पुलिस ने तस्करों के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
नशा तस्करों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में नशो तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। नशा तस्करों की बेनामी संपत्ति को पुलिस फ्रिज कर रहे हैं। जो प्रॉपर्टी तस्करों ने नशा बेचकर कमाई है उसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को मोगा पुलिस ने दो तस्करों की संपत्ति को फ्रिज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोगा के गांव भिंडरकला के रहने वाला जसबीर सिंह और गांव कोकरी बेनीवाला के विक्रमजीत सिंह के करीब 1 करोड़ 68 लाख 84 हजार के करीब रुपये की प्रॉपर्टी को फ्रिज किया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए हैं। अब यह प्रॉपर्टी सरकारी हो गई है और इन प्रॉपर्टी पर नशा तस्करों का कोई हक नहीं है। क्योंकि आरोपियों ने ये प्रॉपर्टी नशे के काले कारोबार से कमाई है।
विज्ञापन
डीएसपी परमजीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की रविवार मोगा के गांव कोकरी बेनीवाला के रहने वाला विक्रमजीत सिंह जो की नशा तस्करी करता था और उसके ऊपर एनडीपीएस के काफी मामला दर्ज हैं। विक्रमजीत सिंह सारी प्रॉपर्टी नशा की तस्करी करके बनाई है। पुलिस के पास ऑर्डर आने के बाद उसकी कुल 92 लाख 50 हजार रुपये की प्रॉपर्टी को फ्रिज करने की नोटिस लगाया गया।
विज्ञापन
इधर, थाना धर्मकोट के एसएचओ इंस्पेटर नवदीप सिंह ने बताया की मोगा के गांव भिंडरकला के रहने वाला जसबीर सिंह जो की नशा तस्करी में शामिल है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के कई मामले दर्ज हैं। जसबीर सिंह ने ये प्रॉपर्टी नशा तस्करी से बनाई है। शनिवार को आर्डर मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने जसबीर सिंह के 76 लाख 34 हजार रुपये की प्रॉपर्टी को फ्रिज करने का नोटिस लगाया है।