फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   meeting

उद्यमियों ने डिप्टी सीएम के साथ समस्याओं पर किया मंथन

Wed, 19 Feb 2014 10:33 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
अमर उजाला, लुधियाना। Updated Wed, 19 Feb 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
meeting
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन के उद्यमियों ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ मुलाकात करके इंडस्ट्री की समस्याओं पर मंथन किया।
विज्ञापन


इस दौरान वैट रिफंड, सी-फार्म की किल्लत एवं कई मुद्दों पर बारीकी से चर्चा के बाद डिप्टी सीएम ने भरोसा दिलाया कि उद्योग जगत की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

फेडरेशन के चेयरमैन केके सेठ ने सुझाव दिया कि साइकिल और पार्ट्स पर वैट की दर को कम करके दो फीसदी किया जाए। इससे जहां उद्योग को राहत मिलेगी।

वहीं इंडस्ट्री पर भी टैक्स का बोझ कम होगा। सेठ ने कहा कि दूसरे राज्यों में सी फार्म की भारी किल्लत है। उद्यमी फार्म हासिल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इसकी समय सीमा 2015 तक बढ़ाई जाए। इसके अलावा सी फार्म जारी करने की प्रक्रिया को आनलाइन किया जाए। उद्यमियों ने मांग की है कि  लुधियाना में दूसरा कॉमन एफ्ल्यूऐंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाए, ताकि इंडस्ट्री से निकलने वाला पानी सही ढंग से प्रयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने नए फोकल प्वाइंट बनाने का मुद्दा भी उठाया। इससे नए उद्योग स्थापित होने और मौजूदा उद्योग को विस्तार करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा भी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed