फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   married girl stolen jewellry from in laws

ससुराल से लाखों रुपये के जेवरात लेकर विवाहिता हो गई फरार

Fri, 11 Jun 2021 07:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
married girl stolen jewellry from in laws
लुधियाना। न्यू शिवाजी नगर इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के घर पड़े लाखों रुपये के जेवरात को गायब कर दिया। इस काम में उसके साथ उसकी मां और ताया ने भी साथ दिया। मायके वालों का घर भरने के चक्कर में ससुराल वालों का लाखों का सोना गायब कर दिया और नकदी भी साथ ले गई। जब ससुराल वालों को पता चला तो उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। न्यू शिवाजी नगर निवासी अमरजीत कौर की शिकायत पर उसकी बहु परमिंदर कौर, गुरप्रीत कौर और किरपाल सिंह के खिलाफ चोरी और अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के पास दर्ज कराए ब्यान में अमरजीत कौर ने बताया कि दिसंबर, 2017 में उसके बेटे राय साहिब सिंह की शादी परमिंदर कौर के साथ हुई थी। राय साहिब सिंह कंस्ट्रक्शन का काम करता है। उन दोनों के सवा साल का एक बेटा है। परमिंदर कौर ने उनके परिवार का 57 तोला पुश्तैनी जेवर बैंक के लॉकर से निकाल लिया। उसने एक मकान के बयाने के लिए घर में पड़ी 4 लाख की रकम भी उड़ा ली। जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि यह सब उसी ने किया है। लॉकर से निकाले गए जेवर उसने ज्वेलर को बेच दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा भी परमिंदर कौर ने 51 तोला सोने के जेवर चोरी किए हैं, जो उसकी शादी के हैं। पड़ताल के दौरान पता चला है कि चोरी किए गए जेवर उसने 32 लाख रुपये में बेचे। इनसे उसने अपने मायके परिवार को एक मकान की रजिस्ट्री करा कर दी। एक कार और दो मोटरसाइकिल खरीद कर दिए। इतना ही नहीं उसने शादीशुदा होते हुए भी खुद को अविवाहित बता कर पासपोर्ट तैयार करा लिया। इसकी शिकायत की जांच पासपोर्ट अथारिटी के पास चल रही है। परमिंदर कौर अब उसे और बच्चे को छोड़ कर मायके में रह रही है। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि जल्दी ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed