फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mansa's son got 34th rank in IAS

मानसा के लड़के ने आईएएस में पाया 34वां रैंक

Sat, 25 Sep 2021 08:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Mansa's son got 34th rank in IAS
मानसा। मानसा शहर निवासी सिमरनदीप सिंह ने आईएएस की परीक्षा में 34वां रैंक हासिल किया है। परिणाम आने के बाद शहरवासी घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और मुंह भी मीठा करवाया जा रहा है। सिमरनदीप सिंह ने दसवीं की परीक्षा अकाल अकादमी कोडीवाडा से और 12वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल मानसा से पास की है। उन्होंने झारखंड आईआईटी में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो से एमबीए किया।
विज्ञापन

सिमरनदीप सिंह ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में कई साल नौकरी की और साथ ही परीक्षा की तैयारी करते रहे। कुछ समय पहले की उनकी नियुक्ति पीपीएससी के जरिए बतौर डीएसपी के तौर पर हुई और अब उन्होंने आईएएस में 34वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

सिमरनदीप सिंह ने कहा कि वह दिन में तीन घंटे पढ़ाई करते थे और पढ़ते समय किसी से बातचीत करना पसंद नहीं करते थे। साल 2015 से लगातार आईएएस की तैयारी जारी थी। पिता अजैब सिंह एक पैलेस के मालिक हैं और माता परमजीत कौर अध्यापिका हैं। सिमरनदीप सिंह के बड़े भाई पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 25 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : सिमरनदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed