फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Manpreet Badal claimed that Punjab Government would definitely give some relief on electricity bills before Diwali

उम्मीद: वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का दावा-दिवाली तक पंजाब सरकार बिजली बिल पर देगी राहत

Wed, 13 Oct 2021 07:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 07:50 PM IST
सार

पंजाब सरकार के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह लुधियाना के कारोबारियों की नब्ज टटोलने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री भारत भूषण आशु मौजूद रहे। वित्तमंत्री ने बैठक शुरू होते ही उद्यमियों को 48 हजार वैट असेसमेंट केस को निपटाने का फैसला सुनाया।

विज्ञापन
Manpreet Badal claimed that Punjab Government would definitely give some relief on electricity bills before Diwali
लुधियाना में कारोबारियों से मिलने पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को लुधियाना में दावा किया कि पंजाब के लोगों को दिवाली से पहले बिजली बिल पर सरकार कोई न कोई राहत जरूर देगी। यह राहत क्या होगी और किस तरह दी जाएगी। इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वित्तमंत्री ने साफ कहा कि पंजाब सरकार राहत उतनी ही देगी जितनी सामर्थ्य होगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय हर राजनीतिक दल कारोबारियों को लुभाने में जुटा है। बुधवार को इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह लुधियाना के कारोबारियों की नब्ज टटोलने के लिए पहुंचे। उनके साथ मंत्री भारत भूषण आशु मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: घर पहुंचा शहीद जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन में रो पड़ा पूरा गांव 
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने बैठक शुरू होते ही उद्यमियों को 48 हजार वैट असेसमेंट केस को निपटाने का फैसला सुनाया। इन सभी केस को एक हफ्ते में सुलझा लिया जाएगा। इसके बाद कारोबारियों ने पंजाब सरकार के पांच रुपये यूनिट बिजली देने के वायदे की याद दिलाई। इस समय कारोबारियों को नौ रुपये प्रति यूनिट देना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार, इंफ्रास्ट्रक्टर के साथ अन्य मुश्किलों की झड़ी लगा दी। वित्तमंत्री और उद्योग मंत्री ने जल्द इन समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग प्रधान उपकार सिंह आहूजा लुधियाना की इंडस्ट्री को आ रही मुख्य 16 समस्याओं को वित्तमंत्री के सामने रखा। इसमें सबसे पहले सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर फैले भ्रष्टाचार, मिक्स लैंड में चल रही इंडस्ट्री, वैट एंड जीएसटी रिफंड जिसमें कारोबारियों का करोड़ों रुपये फंसा है। सबसे आखिरी में इंडस्ट्री को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली मुहैया करवाने की बात रखी। 

निटवेयर क्लब के अध्यक्ष दर्शन डाबर ने कहा कि टैक्स विभाग के अधिकारी व्यापारियों को काफी ज्यादा परेशान करते हैं। ई-बिल होने के बावजूद दो से तीन दिन तक उनके वाहन खड़े रहते हैं। इसके साथ ही कोई सुनवाई तक नहीं होती। इस भ्रष्टाचार को रोकने पर सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए। ताकि कारोबारियों को राहत मिल सके। कारोबारियों की समस्या को सुनने के बाद वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने एलान किया। इसके साथ ही 15 करोड़ रुपये मेयर बलकार संधू और 10 करोड़ रुपये इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने जारी करने की घोषणा की है। कारोबारियों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इसका फायदा तब होगा यदि सरकार इन फंड को जारी भी करेगी वरना यह सिर्फ घोषणा ही रह जाएगी।

आमदनी के अनुसार कर्ज कम

वित्तमंत्री ने खुलासा किया कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, उस समय पंजाब के सिर पर दो लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। अब यह कर्ज 2.75 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि आमदनी के अनुसार कर्ज की मात्रा कम है। यह सब हमने कर दिखाया है। अभी एक दिन ऐसा नहीं आया कि सरकार को ओवर ड्राफ्ट (ओडी) करना पड़ा हो। जबकि अकाली दल की सरकार के समय हर दूसरे दिन ओडी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। इस समय पंजाब सरकार 12 से 14 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीद कर लोगों को सप्लाई कर रही है।  

पंजाब में बिजली किल्लत के सवाल पर बादल ने कहा कि पंजाब के पास तीस दिन का स्टाक था, अब दो दिन का स्टाक बचा है। पंजाब में 80 फीसदी बिजली का उत्पादन कोयले पर निर्भर है। फिर भी सरकार 12 से 14 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीद कर लोगों को सप्लाई कर रही है। भविष्य में हम बिजली उत्पादन का तरीका बदलने जा रहे हैं। इसमें सोलर, गैस का प्लान कर रहे है। कोयले का भाड़ा सबसे महंगा पड़ता है, प्रति यूनिट दो रुपये तो कोयले का भाड़ा ही पड़ता है। 

पांच रुपये यूनिट बिजली और राजनीतिक पार्टी के फ्री बिजली देने के सवाल पर बादल ने कहा कि इस समय पंजाब के लोगों को बिजली बिल सबसे ज्यादा परेशान कर रहे हैं। दिवाली तक सरकार कुछ न कुछ राहत देने की योजना बन रही है। फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता है कि राहत क्या होगी। 

कैप्टन के रुखस्त होने का समय आ गया था 
कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की तरफ से कैप्टन सरकार पर कुछ नहीं करने जैसे सवाल खड़े करने पर मनप्रीत बादल कुछ बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पुरानी पीढ़ी को नई पीढ़ी के लिए रास्ता छोड़ना पड़ता है। कैप्टन साहब इस समय 78 साल के हो चुके हैं, जबकि नए मुख्यमंत्री चन्नी की उम्र 58 साल है। इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के रुखस्त होने का समय आ गया था। उन्होंने 21 साल कांग्रेस पार्टी को लीड किया है, साढ़े नौ साल वह प्रदेश के सीएम रह चुके है। अब नई पीढ़ी को आगे लाने का समय आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed