{"_id":"58692bc44f1c1bd606eec76d","slug":"mann-bhagwant-mann-statment-on-sukhbir-mann-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर दो जगह से लड़ेंगे तो मैं भी लड़ूंगा : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर दो जगह से लड़ेंगे तो मैं भी लड़ूंगा : मान
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
Updated Sun, 01 Jan 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर Vs भगवंत
- फोटो : File Photo
सांसद भगवंत मान रविवार देर शाम खन्ना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल दत्त फल्ली की चुनाव रैली में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि अगर सुखबीर सिंह बादल पंजाब में दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी दोनों जगहों से चुनाव लडूंगा।
उन्होंने कहा कि जलालाबाद से तो मैं चुनाव लड़ ही रहा हूं। मान ने कहा कि मुझे पता चला है कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब में सुरक्षित जगह ढूंढकर उस जगह पर चोरी से कागज भरने वाले हैं। मान ने कहा कि वे प्रेस के माध्यम से सुखबीर सिंह बादल से अपील करते हैं कि वह ऐसा न करें।
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही पंजाब में टोल टैक्स को खत्म किया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन 250 से 2500 रुपये कर दी जाएगी।