फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   manifesto, swaraj party manifesto issued in ludhiana, ludhiana manifesto

गांवों में छोटी इंडस्ट्री लगाने पर पांच साल का टैक्स हॉलिडे

Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
manifesto, swaraj party manifesto issued in ludhiana, ludhiana manifesto
लुधियाना में स्वराज पार्टी के पदाधिकारी अपनी घोषणा पत्र के वारे जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
स्वराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले चरण का घोषणा पत्र जारी करते हुए गरीब, मजदूर, किसान और छोटे कारोबारियों पर फोकस किया है।  
विज्ञापन


पंजाब के पानी की रक्षा अंतरराष्ट्रीय रिपेरियन कानून के तहत करने का वादा किया गया है। शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. संतोष, कनवीनर कुंवर रंजन और प्रवक्ता डॉ. प्रशांत यादव ने पार्टी के वादों को सांझा किया। स्वराज पार्टी ने एलान किया कि गांवों में छोटी फैक्टरी लगाने वालों को पांच साल टैक्स से छूट मिलेगी।

सूबे के हर विद्यार्थी के लिए प्लस टू तक की शिक्षा मुफ्त और आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को डिग्री तक की शिक्षा मुफ्त देने का एलान किया है। निजी स्कूलों में फीस भी सरकार ही तय करेगी। मोबाइल डिस्पेंसरियों के जरिए गांवों में इलाज और दवा पहुंचाने का वादा किया गया है। छोटे किसानों और खेत मजदूरों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार में पड़े खाली पदों पर रेगुलर आधार पर भर्ती की जाएगी। स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोल कर युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। भ्रष्टाचार पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी। नशे के सौदागरों को काबू किया जाएगा। इसके अलावा भी पंजाब की जनता से कई वादे किए गए हैं। पार्टी के प्रवक्ता डा. प्रशांत का दावा है कि अगले दो सप्ताह में संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर दिया जाएगा। पार्टी सूबे की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed