फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man troubled by wife's relations committed suicide by hanging

पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी व्यक्ति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Man troubled by wife's relations committed suicide by hanging
बठिंडा। जिले के गांव रामा निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के संबंधों से परेशान होकर घर में ही फंदा लगकार खुदकुशी कर ली। मृतक ड्राइवर का काम करता था जिस की पहचान सुरिंदर सिंह छिंदा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

थाना रामा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर उसकी पत्नी रानी कौर व प्रेमी सुखपाल सिंह गिल पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को दिये बयान में मृतक की बहन जसवीर कौर ने बताया कि उसका भाई सुरिंदर सिंह रामा रिफाइनरी में हाइड्रोलिक चालक के तौर पर काम करता था। जबकि उसकी पत्नी के अपने गांव के सुखपाल सिंह के साथ संबंध थे। जिसके चलते करीब 15 दिन पहले उसके भाई का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। मामला थाने में पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय सुखपाल सिंह के प्रभाव में उनका राजीनाम करवा दिया। राजीनामा के बाद सुखपाल सिंह के हौसले बुलंद हो गए और वह सुरिंदर सिंह की पत्नी से मिलने उनके घर आने जाने लगा। शुक्रवार रात को जब उसके भाई ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, तो फिर से उनका झगड़ा हो गया। इससे परेशान होकर सुरिंदर सिंह ने घर में बनी दुकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की बहन जसवीर कौर के बयान पर पुलिस ने रानी कौर और उसके प्रेमी सुखपाल सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed